नवम्बर 9, 2026

मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड, कोलकाता में 25टी बोलार्ड पुल टग नौका बाहुबली का जलावतरण और युवान के निर्माण कार्य का शुभारंभ

मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड, कोलकाता में 12 मार्च 2024 को कमांडर अतुल मैनी, अध्यक्ष एसएसबी (कोलकाता) द्वारा दूसरी 25टी बोलार्ड पुल टग नौका बाहुबली का जलावतरण और चौथी 25टी बीपी टग नौका युवान निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह टग नौका भारत सरकार की “मेक इन इंडिया” पहल का गौरवशाली ध्वजवाहक है।

भारत सरकार की “आत्मनिर्भर भारत” पहल के अनुरूप, छह 25टी बीपी टग्स नौकाओं के निर्माण एवं वितरण कार्य के लिए मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (मेसर्स टीआरएसएल) के साथ अनुबंध किया गया। इन विशेष जहाजों का निर्माण भारतीय शिपिंग रजिस्टर (आईआरएस) के वर्गीकरण नियमों के आधार पर किया जा रहा है। इन नौकाओं की उपलब्धता सीमित जल में बर्थिंग तथा अनबर्थिंग, टर्निंग और युद्ध कौशल के दौरान नौसेना के जहाजों एवं पनडुब्बियों को सहायता की सुविधा प्रदान करके भारतीय नौसेना की नौसैन्य संचालन प्रतिबद्धताओं को गति प्रदान करेगी। ये टग्स नौकाएं लंगरगाह पर जहाजों को अग्निशमन सहायता भी प्रदान करेंगी और इसमें सीमित खोज और बचाव अभियान चलाने की क्षमता भी निहित हैं।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.