मार्च 8, 2026

स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चयनित मार्गों पर स्टेज कैरिज वाहनों के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक हिमाचली बेरोजगार युवाओं से विभिन्न जिलों के 57 स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए यह आवेदन मांगे गए हैं।
आवेदनकर्ता इन रूटों के लिए 21 मार्च, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। चयनित मार्गों की सूची विभाग की वैबसाइट http://himachal.nic.in/transport पर उपलब्ध है। उन्होंने आग्रह किया कि किसी भी रूट पर आवेदन से पहले आवेदनकर्ता संबंधित रूट का अच्छे से निरीक्षण कर लें। उन्होंने बताया कि प्रकाशित रूटों की शर्तों व अन्य स्पष्टीकरण इत्यादि के लिए संबंधित क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading