मार्च 10, 2026

रक्षा बलों में महिलाओं की संख्या

सशस्त्र बलों में महिलाओं की भर्ती को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार और तीनों सेनाओं द्वार कई कदम उठाए जा रहे हैं जिनका उल्लेख नीचे किया गया है-

  1. महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन
  • 12 सशस्त्र बलों व सेनाओं में (सेना चिकित्सा कोर, सेना दंत चिकित्सा कोर और सेना नर्सिंग सेवा के अलावा) जहां उन्हें कमीशन किया जाता है, महिला अधिकारियों (डब्ल्यूओ) को स्थायी कमीशन प्रदान किया जा रहा है।
  • महिला अधिकारियों की अफ्लोट बिलेट में जंगी जहाजों और भारतीय नौसेना में विशिष्ट नौसेना प्रचालन अधिकारी (एनएओ) के रूप में भी नियुक्ति की जा रही है।
  • वर्ष 2015 में भारतीय वायु सेना द्वारा शुरू की गई सभी कॉम्बैट रोल यानी युद्धक भूमिका में महिला अधिकारियों की भर्ती करने के लिए प्रयोगात्मक योजना को एक स्थायी योजना के रूप में वर्ष 2022 में विनियमित किया गया। 
  1. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में महिला कैडेट

सशस्त्र सेनाओं ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में महिला अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश आरंभ कर दिया है। महिला कैडेटों के पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे बैच ने क्रमशः जुलाई 2022, जनवरी 2023, जुलाई 2023 और जनवरी 2024 से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रशिक्षण आरंभ किया है। इसके लिए यह संगठन सभी आवश्यक प्रशासनिक, प्रशिक्षण तथा नीतिगत परिवर्तन कार्यान्वित करने के लिए समावेशी उपाय सुनिश्चित कर रहा है।

(3) कमान नियुक्ति

महिला अधिकारियों को कर्नल (चयनित ग्रेड) रैंक प्रदान करने के लिए विचार किया जा रहा है और उन्हें कमान में नियुक्तियां दी जा रही हैं। उन अधिकारियों को जो ट्रांजिशन अवधि के दौरान अनिवार्य कैरियर पाठ्यक्रम पूरा नहीं कर सके, कैरियर उन्नयन में किसी बाधा को दूर करने के लिए कतिपय छूट भी प्रदान की गई है।

  1. अग्निवीर के रूप में महिलाओं का प्रवेश भी सभी तीनों सेनाओं में शुरू हो गया है।

यह जानकारी लोकसभा में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने वी के श्रीकंदन को एक लिखित उत्तर में दी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading