जून 13, 2026

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को आज राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के रिज पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के पथ पर चलकर भारत को स्वतंत्रता दिलाई। सम्पूर्ण राष्ट्र कृतज्ञ भाव से आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का संदेश वर्तमान में और अधिक प्रासंगिक हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता के नेतृत्व में पूरा देश एकजुट हो गया और अहिंसा का मार्ग चुनते हुए समर्पित प्रयासों से उन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उन्होंने राष्ट्रपिता के आदर्शों से प्रेरणा लेने और गांधी जी के सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि यही महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया तथा देशभक्ति के गीत एवं भजन भी प्रस्तुत किए।
राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा, सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर, विधायक कुलदीप सिंह राठौर, वन विकास निगम के अध्यक्ष केहर सिंह खाची, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, उपमहापौर उमा कौशल, उपायुक्त आदित्य नेगी, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार, नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेन्द्र कुमार अत्री, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading