मार्च 9, 2026

विधायक प्राथमिकता बैठकों की समयसारिणी में परिवर्तन

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में वार्षिक बजट 2024-25 के लिए विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए प्रस्तावित जिला सोलन एवं जिला सिरमौर की पूर्व निर्धारित बैठकों के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। जिला सिरमौर की बैठक 29 जनवरी, 2024 को अब पूर्वाहन 10 बजे से 1.30 बजे तथा जिला सोलन की बैठक 29 जनवरी, 2024 को अब अपराहन 2 से 5 बजे तक हिमाचल प्रदेश सचिवालय, शिमला में आयोजित की जाएंगी।
शेष जिलों की समयसारिणी में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है ये बैठकें अपने पूर्व निर्धारित समय व तिथि पर आयोजित की जाएंगी।
इन बैठकों में वार्षिक बजट 2024-25 की विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading