नवम्बर 9, 2026

शहीद दिवस पर रखा जाएगा दो मिनट का मौन

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज बताया कि 30 जनवरी को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य पर पूरे देश में भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि 30 जनवरी, 2024 को पूरे प्रदेश में शहीद दिवस के अवसर पर प्रातः 11.00 बजे दो मिनट का मौन रखा जाएगा। सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में कार्य एवं आवागमन दो मिनट के लिए बंद रहेगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम तथा राष्ट्रीय एकता विषयों पर वार्ता एवं भाषण हाइब्रिड मोड पर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने आम जनता से भी आग्रह किया कि शहीद दिवस के आयोजन में वे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.