मार्च 14, 2026

प्रधानमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जन्म-शताब्दी पर नमन किया

उन्होंने समाज और राजनीति पर कर्पूरी ठाकुर के अद्वितीय प्रभाव पर अपने विचार भी साझा किए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जन्म-शताब्दी पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस विशेष अवसर पर हमारी सरकार को कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

मोदी ने समाज और राजनीति पर कर्पूरी ठाकुर के अद्वितीय प्रभाव पर अपने विचार भी साझा किए।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“मैं जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जन्म-शताब्दी पर नमन करता हूं। इस विशेष अवसर पर हमारी सरकार को उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैंने हमारे समाज और राजनीति पर उनके अद्वितीय प्रभाव पर अपने विचारों को कलमबद्ध किया है।”

“देशभर के मेरे परिवारजनों की ओर से जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जन्म-शताब्दी पर मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। इस विशेष अवसर पर हमारी सरकार को उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भारतीय समाज और राजनीति पर उन्होंने जो अविस्मरणीय छाप छोड़ी है, उसे लेकर मैं अपनी भावनाओं और विचारों को आपके साथ साझा कर रहा हूं…https://nm-4.com/vLEoBk

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading