अप्रैल 27, 2026

15 जनवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जनवरी, 2024 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत सोलन के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 15 जनवरी, 2024 सोमवार की रात्रि 10 बजे से रात्रि 12.30 बजे तक सोलन के ठोडो मैदान क्षेत्र, नगर निगम कार्यालय क्षेत्र, लोक निर्माण विभाग कालोनी, सर्कुलर मार्ग, रेनोल्ट शोरूम, स्मार्ट ट्रेन्डस, डांग परिसर, पुराने उपायुक्त कार्यालय के कुछ क्षेत्र, धोबीघाट क्षेत्र तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि उपरोक्त निर्धारित तिथि व समय में खराब मौसम व अन्य परिस्थितियों के दृष्टिगत परिवर्तन किया जा सकता है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading