मार्च 8, 2026

कांग्रेस राज में वेतन गायब, डीए गायब, भत्ते गायब, छात्रवृत्ति गायब, विकास गायब, सभी खुशियां गायब : भाजपा

सोलन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राजीव सहजल और वीरेंद्र कंवर ने कहा की कांग्रेस राज में वेतन गायब, डीए गायब, भत्ते गायब, छात्रवृत्ति गायब, विकास गायब, सभी खुशियां गायब हो गई है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की आदत कांग्रेस राज में खस्ता हो गई है। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों का वेतन अभी तक नहीं मिला, डीए का वादा करते हैं और फिर लटकाने का कार्य करते है एक के बाद एक झूठ बोलने का प्रयास कांग्रेस पार्टी के नेता करते हैं और जनता एवं कर्मचारियों को गुमराह करने का काम यह लोग करते हैं। एचआरटीसी, त्योहार, स्वास्थ्य विभाग, सभी विभागों का डीए रोक दिया गया है, एचआरटीसी का वेतन तो उनके खातों में लटक लटक कर आता है।

बैंक खाते से आधार नंबर नहीं जोड़ने पर हिमाचल प्रदेश के 11,874 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति रोक दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को दी जाने वाली पोस्ट और प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत इन विद्यार्थियों को वर्ष 2022-23 की किस्त जारी नहीं की है। प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में 7,269 और पोस्ट मैट्रिक में 4,605 विद्यार्थी शामिल हैं।

प्रदेश में डीजल महंगा, सीमेंट महंगा, डिपो में सामग्री महंगी, सब महंगा ही महंगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के ऊपर महंगाई की बोझ डालने का काम कांग्रेस पार्टी के नेता कर रहे हैं, खुशियां छीनने का कार्य है यह लोग तो कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश में डीजल को दो बार महंगा किया गाया, सीमेंट को दो बार महंगा किया गया और सभी सामग्रियों जिनका आम जनता की जीवन शैली में बहुत बड़ा योगदान है उन सबको महक कर दिया गया।
अगर यही हाल है तो हिमाचल प्रदेश की जनता का प्रदेश में रहना दुश्वार हो जाएगा, जहां जहां भाजपा की सरकारें है वहां लगातार जनता को राहत प्रधान करने का काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading