मार्च 7, 2026

भारतीय रेलवे की महिला टीम ने राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

नागालैंड के कोहिमा में आयोजित 56वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप (पुरुष और महिला) भारतीय रेलवे की महिला टीम विजेता बनी।

भारतीय रेलवे की महिला एथलीटों ने टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि पुरुष टीम रजत पदक जीतने में सफल रही। चैंपियनशिप में वर्षा देवी, मंजू यादव, प्रीनू यादव और मुन्नी देवी रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की टीम की सदस्य थीं।

व्यक्तिगत स्पर्धा में, भारतीय रेलवे की महिला एथलीटों ने शीर्ष 5 स्थानों पर कब्जा किया और टीम स्पर्धा में भारतीय रेलवे के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

पुरुष वर्ग में नरेंद्र प्रताप, दिनेश, वीरेंद्र कुमार पाल और हर्षद म्हात्रे की भारतीय रेलवे टीम ने रजत पदक हासिल किया।

भारतीय रेलवे देश में खिलाड़ियों के सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक है। रेलवे ने हमेशा खेलों में देश के लिए उत्कृष्ट योगदान दिया है। रेलवे के खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। रेलवे के खिलाड़ियों ने भारत द्वारा जीते गए कुल सात पदकों में से चार पदक प्राप्त कर महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading