मार्च 9, 2026

13 हवाई अड्डों पर डिजी यात्रा लागू

अन्य हवाई अड्डों पर चरणबद्ध तरीके से डिजी यात्रा लागू की जाएगी

सरकार, हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच के दौरान, सुरक्षा उपकरणों, सुरक्षा जनशक्ति में वृद्धि करके तथा उन्नत प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके, यात्रियों के समय को बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। डिजी यात्रा, जो चेहरे की पहचान प्रौद्योगिकी का उपयोग करके बायोमेट्रिक-आधारित यात्रा के जरिए हवाई अड्डों पर यात्रियों के लिए सहज और परेशानी मुक्त अनुभव प्रदान करती है, को 13 हवाई अड्डों पर भी लागू कर दिया गया है और अन्य हवाई अड्डों पर डिजी यात्रा चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी।

केन्द्रीय नागर उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह ने यह जानकारी लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading