जून 8, 2026

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के तहत हिंदू धार्मिक सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण

प्रारंभिक ऐतिहासिक काल से हिंदू मंदिरों और गुफाओं के साक्ष्य एवं अवशेष मिले हैं। भारत सरकार मंदिरों, गुफाओं और गुंबदों सहित राष्ट्रीय महत्व के प्राचीन स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों और अवशेषों का रख-रखाव करती है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) संरक्षण के मानदंडों और नीति का पालन करते हुए आवश्यकता, प्राथमिकता और संसाधनों के अनुसार राष्ट्रीय महत्व के प्राचीन स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों और अवशेषों का संरक्षण और रखरखाव करता है। यह एक लगातार चलने वाली प्रकिया है।

एएसआई को समय-समय पर कुछ स्मारकों के मरम्मत और रख-रखाव के संबंध में विभिन्न क्षेत्रों से रीप्रजेंटेशन्स प्राप्त होती हैं। ऐसी रीप्रजेंटेशन्स की जांच की जाती है और आवश्यकता, प्राथमिकता और संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार कार्य किए जाते हैं।

यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी.किशन रेड्डी ने लोकसभा में दी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading