अप्रैल 26, 2026

उत्तर पूर्वी क्षेत्र में परियोजनाएं

पिछले पांच वर्षों के दौरान विशेष रूप से उत्तर पूर्वी क्षेत्र में शुरू की गई परियोजनाओं की कुल संख्या 863 है और कुल आवंटन 12,572.53 करोड़ रुपये है, जिसमें से विशेष रूप से असम राज्य के लिए 130 परियोजनाओं के लिए आवंटित राशि 2251.62 करोड़ रुपये है।

वर्ष 2023 के आखिर तक पूरी हो चुकी परियोजनाओं की संख्या 136 है।

असम में निर्धारित समय से पीछे चल रही परियोजनाओं की संख्या 29 है। इन योजनाओं के दिशानिर्देशों के अनुसार, अधिक समय लगने की स्थिति में लागत में वृद्धि संबंधित राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी।

यह जानकारी लोकसभा में उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्य मंत्री बी.एल.वर्मा ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading