प्रधानमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को उनके शहीदी दिवस पर नमन किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता और मानवीय गरिमा के लिए श्री गुरु तेग बहादुर जी का अद्वितीय बलिदान अमिट है, जो मानवता को अखंडता और करुणा के साथ जीने के लिए प्रेरित करता है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
“आज के दिन, हम साहस और शक्ति के प्रतीक श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को याद करते हैं। स्वतंत्रता और मानवीय गरिमा के लिए उनका अद्वितीय बलिदान अमिट है, जो मानवता को अखंडता और करुणा के साथ जीने के लिए प्रेरित करता है। एकता और धार्मिकता पर जोर देने वाली उनकी शिक्षाएं भाईचारे एवं शांति की खोज में हमारा मार्ग प्रशस्त करती हैं।”
