मार्च 14, 2026

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी गई

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों की ग्राम पंचायतों में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की जानकारियां लोगों तक पहुंचाई गई।

इस राष्ट्रव्यापी “विकसित भारत संकल्प यात्रा” अभियान का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक पहुंचना है जो सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक सशक्त माध्यम है।

“विकसित भारत संकल्प यात्रा” की IEC गाड़ियां केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर जिला कांगड़ा के पालमपुर की ग्राम पंचायत स्पैडू पहुंची | इस दौरान यात्रा में उपस्थित ग्रामीणों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इसी कड़ी में सुलाह विधानसभा की ग्राम पंचायत मनसिम्बल में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा में उपस्थित ग्रामीणों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई | पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार भी विशेष रुप से उपस्थित रहे |

कार्यक्रम स्थल पर ही विभिन्न विभागों ने जनकल्याण शिविर लगाये । शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की स्वास्थ्य जाँच की गई और उनके आयुष्मान एवं आधार कार्ड संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया |

इसी तरह विकासखंड देहरा की ग्राम पंचायत खबली पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान अधिकारियो ने लोगों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। लोगों ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ फोटो भी खिंचवाई।

उधर बिलासपुर जिले के घुमारवी क्षेत्र की पड्यालग में भी इस यात्रा द्वारा वहां उपस्थित ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और लाभार्थियों द्वारा अपने अनुभवों को सांझा किया गया।

यह यात्रा जनजातीय जिला किन्नौर के बारंग पंचायत पहुंची जहां विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई व लोगों ने भारत को विकसित बनाने की शपथ भी ली।

केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से “विकसित भारत संकल्प यात्रा” एक राष्ट्रीयव्यापी पहल है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading