मार्च 9, 2026

केंद्र के बढ़ाए हाथ, आपदा में दी राहत : विवेक शर्मा

सोलन, भाजपा प्रवक्ता विवेक शर्मा ने कहा केंद्र के बढ़ाए हाथ, आपदा में दी राहत। 12 दिसंबर को गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से 633.73 करोड़ रू की अतिरिक्त वित्तीय सहायता को मंजूरी दी। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र मंत्री अमित शाह का विशेष रूप से धन्यवाद करती है।

उन्होंने कहा की रहता में अग्रिम भूमिका निभाता है केंद्र, सरकार का धन्यवाद। जब से हिमाचल प्रदेश में आपदा आई है तब से केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की मदद के लिए निरंतर कार्य किया है पहले 860 करोड रुपए की राशि हिमाचल प्रदेश को प्रदान की गई और अब 633 करोड़ की अतिरिक्त राशि भेज दी गई है।

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की मदद करने के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी है आपदा की संकट की घड़ी में केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल प्रदेश को अग्रिम पंक्ति में रखा है।

केंद्र की नजर में हिमाचल नंबर वन, प्राथमिकता हिमाचल को। अगर गौर से देखा जाए तो प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजन, स्वास्थ्य कल्याणकारी योजनाओं में भी हिमाचल प्रदेश को बढ़-चढ़कर केंद्र सरकार से राशि मिली है। जिसके कारण हिमाचल प्रदेश में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रही है। बड़े-बड़े प्रोजेक्ट भी हिमाचल प्रदेश को दिए गए हैं, यह साफ दिखता है कि केंद्र सरकार हमेशा हिमाचल प्रदेश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पड़ी है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading