अप्रैल 23, 2026

रक्षा राज्य मंत्री ने घाना में संयुक्त राष्ट्र शांति-स्थापना मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया

संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियानों के लिए भारत के समर्थन का वायदा किया

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने 5-6 दिसंबर 2023 को अकरा, घाना में 2023 संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया। अपने संबोधन में, उन्होंने 06 दिसंबर 2023 को पहले सत्र में भारत की ओर से एक वक्तव्य दिया, जिसमें वर्तमान परिवेश में शांतिरक्षकों के सामने आने वाली चुनौतियां और शांतिरक्षा में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया गया था। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति-स्थापना अभियानों का समर्थन करने के लिए भारत की ओर से भरोसा भी दिलाया। भारत संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों में सैन्य योगदान देने वाला अग्रणी देश रहा है। पिछले सात दशकों में, भारत ने 53 विभिन्न अभियानों में 2,75,000 से अधिक सैनिकों का योगदान दिया है।

संयुक्त राष्ट्र शांति-स्थापना मंत्रिस्तरीय बैठक के मौके पर, मंत्री महोदय ने आपसी हित और रक्षा सहयोग के मामलों पर चर्चा करने के लिए कई मित्र देशों के साथ द्विपक्षीय बैठकों में भी भाग लिया। यात्रा के दौरान उन्होंने अकरा घाना में भारतीय प्रवासियों से भी बातचीत की।

संयुक्त राष्ट्र शांति-स्थापना मंत्रिस्तरीय बैठक संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित एक द्विवार्षिक बैठक है, जिसमें सभी प्रमुख दानदाता और सैन्य योगदान देने वाले देश संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत शांति-स्थापना अभियानों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जुटते हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading