सितम्बर 25, 2026

राज्य स्तरीय समारोह के प्रबंधों पर राजस्व मंत्री सहित तीन विधायक करेंगे जिला प्रशासन से समन्वय

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 11 दिसम्बर, 2023 को जिला कांगड़ा के पुलिस मैदान, धर्मशाला में ‘व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह के सफल आयोजन के लिए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में गठित विधायक सुुधीर शर्मा, संजय रतन एवं केवल सिंह पठानिया की चार सदस्यीय समिति जिला प्रशासन के साथ आयोजन से सम्बंधित विभिन्न प्रबंधों पर समन्वय स्थापित करेगी।
उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय समारोह में कांग्रेस का वरिष्ठ केंद्रीय नेतृत्व भी भाग लेगा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading