नवम्बर 8, 2026

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट घाना के अकरा में संयुक्त राष्ट्र  शांतिवाहिनी मंत्रालयी बैठक में भाग लेंगे

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट संयुक्त राष्ट्र (यूएन) शांतिवाहिनी मंत्रालयी बैठक में भाग लेने के लिए 05 से 06 दिसंबर, 2023 तक घाना के अकरा की आधिकारिक यात्रा करेंगे। संयुक्त राष्ट्र का शांति प्रचालन विभाग और घाना गणराज्य बैठक के मेजबान हैं।

संयुक्त राष्ट्र शांतिवाहिनी मंत्रालयी बैठक का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र शांतिवाहिनी के सामने आने वाली सुरक्षा और प्रचालन चुनौतियों पर ध्‍यान देना और विश्‍व भर में तैनात इन मिशनों के लिए समर्थन जुटाना है। संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न शांतिवाहिनी मिशनों में अधिकतम संख्या में सैनिक और उपकरण भेजकर भारत हमेशा सबसे आगे रहा है।

बैठक के साथ-साथ, रक्षा राज्य मंत्री सदस्य देशों के भाग लेने वाले मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और प्रतिबद्धताओं को और मजबूत करने के लिए रक्षा सहयोग मामलों पर चर्चा करेंगे। यात्रा के दौरान वह अकरा में भारतीय समुदाय के साथ भी परस्‍पर बातचीत करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.