ग्राम बरोग में पुरातन शिवालय का पुनर्निर्माण एवं नर्वदेश्वर शिवलिंग की स्थापना
शिमला हवाई अड्डा के समीप बरोग गांव में 1955 में वैद्य सन्त राम शर्मा द्वारा स्थापित शिवालय का पुनर्निर्माण राजेश शर्मा सुपुत्र जगदीश शर्मा एवं स्व. उषा शर्मा तथा उनके परिवार द्वारा विधि-विधान से विद्वान आचार्यों द्वारा पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली एवं गुरुपर्व के पुण्य अवसर पर 27 नवम्बर 2023 को सम्पन्न हुआ।






राजेश शर्मा द्वारा वृहद शिवलिंग नर्वदा से तथा शिवपंचायतन की मूर्तियां राजस्थान से मंगवाई गई है। इस अवसर पर यज्ञ उपरान्त भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अनुष्ठान में क्षेत्रवासियों के साथ-साथ अन्य अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।