जून 17, 2026

भारत के राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाते हुए आईएनएस सुमेधा ने गिनी समुद्री डकैती रोधी गश्ती दल का संचालन किया

भारतीय नौसेना पोत सुमेधा एक विस्तारित तैनाती पर है और वर्तमान में अफ्रीका के पश्चिमी तट के साथ अटलांटिक महासागर में काम कर रहा है। इस अवधि के दौरान, आईएनएस सुमेधा ने गिनी की खाड़ी (जीओजी) में 31 दिनों की समुद्री डकैती रोधी गश्त का संचालन किया। इस महत्वपूर्ण समुद्री क्षेत्र में भारतीय नौसेना की यह दूसरी गश्त है। सितंबर-अक्टूबर 2022 में भारतीय नौसेना पोत तरकश ने गिनी की खाड़ी में पहली समुद्री डकैती रोधी गश्त शुरू की थी। यह क्षेत्र भारत के राष्ट्रीय हितों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए एक महत्वपूर्ण है। सुमेधा की तैनाती से सेनेगल, घाना, टोगो, नाइजीरिया, अंगोला और नामीबिया सहित क्षेत्रीय नौसेनाओं के साथ द्विपक्षीय संपर्क बनाना सुनिश्चित हुआ। सुमेधा की तैनाती के दौरान गिनी के चालक दल के साथ संयुक्त प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्‍य हमारी क्षेत्रीय मित्र देशों की मदद और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ (विश्व एक परिवार है) की अवधारणा पर ध्‍यान कें‍द्रित करना है। तैनाती का एक और मुख्य आकर्षण जीओजी में पहले भारत-यूरोपीय संघ संयुक्त अभ्यास (https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1971391) में जहाजों की भागीदारी थी।

भारत के लिए इस महत्वपूर्ण भौगोलिक क्षेत्र में आईएनएस सुमेधा की परिचालन तैनाती से हमारे राष्ट्रीय हितों को और बढ़ावा मिला है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading