मार्च 7, 2026

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों की जीवंतता इसे एक विशेष राज्य बनाती है। उन्होंने कहा, “इस राज्य की संस्कृति को समृद्ध बनाने में हमारे आदिवासी समुदायों का बेहद महत्वपूर्ण योगदान है। इस राज्य की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत हर किसी को आकर्षित करती है। मैं प्राकृतिक और सांस्कृतिक वैभव से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“छत्तीसगढ़ के अपने सभी भाइयों और बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। यहां के लोगों की जीवंतता इसे एक विशेष राज्य बनाती है। इस राज्य की संस्कृति को समृद्ध बनाने में हमारे आदिवासी समुदायों का बहुत ही अहम योगदान है। प्रदेश की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। मैं प्राकृतिक और सांस्कृतिक वैभव से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading