मार्च 9, 2026

जीवन में अपनाएं महर्षि वाल्मीकि का सन्देश- डॉ. शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मन्त्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन चरित हमें सत्य एवं परिश्रम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। डॉ. शांडिल आज सोलन के धोबीघाट में महर्षि वाल्मीकि सुधार समिति द्वारा आयोजित ध्वजारोहण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि मन्दिर में पूजा-अर्चना कर सभी के सुख और समृद्धि की कामना की।

डॉ. शांडिल ने सभी को महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसी कालजयी कृति की रचना कर विश्व को अनुपम भेंट दी। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समस्त मानव जाति को सत्य का मार्ग अपनाकर ईश्वर प्राप्ति के लिए प्रेरित किया।
स्वास्थ्य मन्त्री ने कहा कि हम सभी को महर्षि वाल्मीकि का सन्देश जीवन में अपनाना चाहिए और यह प्रयास करना चाहिए कि हमारे कार्यों से जन-जन का कल्याण सुनिश्चित हो।
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्र में शीघ्र ही एम्बुलेंस मार्ग का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने सामुदायिक भवन के अतिरिक्त निर्माण कार्य के लिए 03 लाख प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि सुधार समिति को अपनी एच्छिक निधि से 11,000 रुपए प्रदान करने की घोषणा की।
इस अवसर पर अवगत करवाया गया कि धोबीघाट के 43 आवासों में नगर निगम द्वारा बिजली के मीटर लगाऐ जाएंगे।
जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम सोलन के पार्षद गण सरदार सिंह ठाकुर, संगीता ठाकुर, पूजा, मनोनीत पार्षद रजत थापा, विजय ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के महासचिव लोकेन्द्र शर्मा एवं कुनाल सूद, अजय कंवर, संधीरा दुल्टा, महर्षि वाल्मीकि सुधार समिति के अध्यक्ष सोहन वीर, उपमण्डलाधिकरी सोलन कविता ठाकुर, अन्य अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय निवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading