मार्च 10, 2026

मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान अब 04 तथा 05 नवम्बर को

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के लिए पूर्व निर्धारित तिथियों में संशोधन किया गया है। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अब 04 नवम्बर तथा 05 नवम्बर, 2023 को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले यह विशेष अभियान 28 व 29 अक्तूबर, 2023 को आयोजित किया जाना था।
उन्होंने कहा कि 18 तथा 19 नवम्बर, 2023 को आयोजित किया जाने वाला विशेष अभियान दिवस यथावत आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading