मार्च 14, 2026

27 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 अक्तूबर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन के कुछ इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज विद्युत बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 27 अक्तूबर, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक तथा सायं 05.00 बजे से सांय 05.30 बजे तक दामकड़ी, जौणाजी, सेर चिराग, कोटला, मशीवर, दयारग बुखार, रोमीबस्सी, हदेची, शेरपा रिसोर्ट, बालूघाटी, बायला, चंगेर, शिल्ली, फशकना, अश्वनी खड्ड, बजलोग, शिल्ली तथा अश्वनी खड्ड में जल शक्ति विभाग की योजनाएं, रिडिधार, कनाह बजनाल, नडोह, उपायुक्त आवास, बजरोल, कालाघाट, दुग्ध शीतन संयंत्र, मलौण एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी दिन प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.30 बजे तक चम्बाघाट चौक, फोरेस्ट कालोनी, बसाल मार्ग, कुल्जा उद्योग, डी.आई.सी कालोनी, करोल विहार, एन.आर.सी.एम, मोक्षधाम, बेर खास, फ्रेन्डज कॉलोनी, बेर गांव, बेर पानी, मेजबान होटल, चंगर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति तथा अन्य कारणों से उपरोक्त तिथि एवं समय में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading