प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स 2022 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो-एफ37 स्पर्धा में हैनी को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा गेम्स 2022 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो-एफ37 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर हैनी को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की जैवलिन थ्रो-एफ37 स्पर्था में स्वर्ण पदक हासिल करना हनी की एक शानदार उपलब्धि है!
उनके अद्वितीय कौशल ने भारत को असीम प्रसन्नता और गर्व की अनुभूति दी है। उन्हें आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”
