मार्च 17, 2026

स्थानीय लोगों की भागीदारी से सुनिश्चित होगा वन संसाधन प्रबंधन

प्रदेश में हरित आवरण को बढ़ाने के दृष्टिगत राज्य सरकार ने बेहतर वन प्रबंधन और संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य सरकार ने वन मंडल स्तर पर स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वन मित्र योजना को स्वीकृति प्रदान की है। इस पहल का उद्देश्य 2061 वन मंडलों में वन संसाधनों के संरक्षण में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
वन मित्रों को वनों की आग से सुरक्षा, पौध रोपण, रेसिंन टैपिंग (राल दोहन) और बचाव कार्यों जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इस पहल के माध्यम से वन संसाधनों के स्थाई प्रबंधनों के साथ-साथ युवाओं को स्थानीय रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वन संसाधनों के प्रबंधन और संरक्षण में स्थानीय समुदाय महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ग्रामीण स्तर पर लोगों द्वारा इन संसाधनों का सदुपयोग किया जाता है, इसलिए इन समुदायों की वन संसाधनों तथा पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा में जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।
इस योजना के माध्यम से लोगों को वर्षभर वन विभाग द्वारा संचालित सभी वानिकी कार्यों मंें भी अभिन्न रूप से शामिल किया जाएगा ताकि वन संरक्षण की दिशा में बेहतर परिणाम सामने आए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में वन, पहाड़ी ढलानों का संरक्षण, मृदा अपरदन को रोकना महत्त्वपूर्ण है। यह नवोन्मेष पहल वन विभाग और स्थानीय समुदाय के मध्य भागीदारी को रेखांकित करती है। राज्य सरकार स्थानीय समुदायों के सहयोग से प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह योजना स्थानीय समुदायों की भागीदारी से पर्यावरण एवं वन संरक्षण के बारे में जन जागरूकता पैदा करने में मील पत्थर साबित होगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading