नवम्बर 8, 2026

रक्षा मंत्रालय ने पहले भारतीय तटरक्षक प्रशिक्षण जहाज के निर्माण के लिए मझगांव डॉक एंड शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने 17 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली में खरीद (भारतीय-आईडीडीएम) श्रेणी के तहत 310 करोड़ रुपये की लागत से मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल), मुंबई के साथ भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के लिए एक प्रशिक्षण जहाज के निर्माण के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। यह एकीकृत हेलीकॉप्टर क्षमताओं के साथ पहला समर्पित प्रशिक्षण मंच है, जो 70 तटरक्षक बल और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षु अधिकारियों को बुनियादी समुद्री प्रशिक्षण प्रदान करेगा, ताकि तटरक्षक जीवन के बहु-आयामी समुद्री पहलुओं के मद्देनजर इन उदीयमान नाविकों को तैयार किया जा सके।

उन्नत और आधुनिक उच्च तकनीक निगरानी और सतर्कता प्रणालियों वाला यह प्रशिक्षण जहाज समुद्र तट और अपतटीय संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए समुद्र में चुनौतियों पर आईसीजी कैडेटों को गहरी समझ और विशेषज्ञता प्रदान करेगा।

अधिकांश उपकरण और सिस्टम एमएसएमई सहित स्वदेशी निर्माताओं से प्राप्त किए जाएंगे। इस परियोजना में तीन वर्षों की अवधि में महत्वपूर्ण रोजगार पैदा करने की परिकल्पना की गई है। ‘आत्मनिर्भर भारत’ के उद्देश्यों को पूरा करते हुए, यह अनुबंध स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमता को भी बढ़ावा देगा और समुद्री आर्थिक क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करेगा।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.