मार्च 7, 2026

फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (पूर्वी नौसेना कमान) ने मुंबई में पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा किया

पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता एवीएसएम, वाईएसएम, वीएसएमने 14 से 16 मार्च 2022 तक मुंबई का दौरा किया। पश्चिमी नौसेना कमान पहुंच कर एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता ने नौसेना गोदी (मुंबई) के गौरव स्तंभ पर माल्यार्पण किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस के बाद उन्होंने पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी के साथ बैठक की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix4(1)67QL.jpeg

पश्चिमी और पूर्वी नौसेना कमानों की जिम्मेदारी का संयुक्त क्षेत्र भारतीय भू-भाग का लगभग दस गुना है। दोनों कमांडर-इन-चीफ ने भारत की समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने की दिशा में परिचालन महत्व के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix39YNB.jpeg

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading