अप्रैल 22, 2026

आपदा राहत कोष में अंशदान

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को बुधवार सायं कांगड़ा जिले के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अजय महाजन ने आपदा राहत कोष के लिए 19.01 लाख रुपये की राशि के चेक प्रदान किए। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी उपस्थित थे। इस कोष के लिए सत महाजन चैरिटेबल ट्रस्ट ने 5 लाख रुपये, नूरपुर ब्लॉक समिति ने 11 लाख रुपये, नूरपुर ट्रक यूनियन ने 1.51 लाख रुपये तथा नूरपुर जन्माष्टमी समिति ने 1.50 लाख की राशि प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने आपदा राहत कोष में बहुमूल्य योगदान के लिए दानदाताओं को आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading