मार्च 7, 2026

सोलन में मनाया जाएगा 09 से 13 अक्तूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह

भारतीय डाक विभाग द्वारा 09 से 13 अक्तूबर, 2023 तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है। यह जानकारी अधीक्षक डाकघर सोलन राम देव पाठक ने दी।
राम देव पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह का उद्देश्य लोगों और व्यवसायों के दैनिक जीवन, वैश्विक, सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान के बारे लोगों को जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि सोलन डाक मण्डल में राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान 10 अक्तूबर, 2023 को वित्तीय सशक्तिकरण दिवस, 11 अक्तूबर, 2023 को फिलेटली दिवस (डाक-टिकट संग्रहण), 12 अक्तूबर, 2023 को मेल एवं पार्सल दिवस तथा 13 अक्तूबर, 2023 को अंत्योदय दिवस मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading