मार्च 9, 2026

केन्द्रीय विद्यालय जतोग के छात्रों ने ली स्वच्छता शपथ

देश भर में जारी स्वच्छता पखवाड़े एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो शिमला बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चला रहा है । इसके तहत राजधानी के विभिन्न स्कूलों में स्वच्छता शपथ एवं परिसर की साफ़ सफ़ाई का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्कूलों के छात्र उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं । कार्यक्रम के तहत आज जातोग कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य श्री मोहित गुप्ता ने विद्यार्थियों को स्वच्छता शपथ दिलायी । उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व को विस्तार से समझाया और उनसे इस शपथ को जीवन भर निभाने का आह्वान किया । स्वच्छता शपथ भारत सरकार की एक अभिनव पहल है । कार्यक्रम को केंद्रीय संचार ब्यूरो शिमला के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रकाश पंत ने भी संबोधित किया ।

स्वच्छता शपथ के बाद विद्यार्थियों स्कूल परिसर में व्यापक सफ़ाई अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading