मुख्यालय एकीकृत रक्षा कर्मचारी संयुक्त सिद्धांत समीक्षा सम्मेलन-2023
पहले ‘संयुक्त सिद्धांत समीक्षा सम्मेलन-2023 ‘ (जेडीआरसी-2023) का आयोजन 22 सितंबर, 2023 को मानेकशॉ केन्द्र में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता एकीकृत रक्षा स्टॉफ (सिद्धांत संगठन और प्रशिक्षण) के उप-प्रमुख एयर मार्शल जीतेन्द्र मिश्रा ने की।
इस तरह के पहले ऐतिहासिक सम्मेलन का उद्देश्य सिद्धांतों के निर्माण में मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टॉफ (मुख्यालय आईडीएस) और तीनों सेवाओं के बीच आपसी समझ में तालमेल बिठाना और कमियों को दूर करने के साथ संयुक्त सिद्धांतों की प्रगति की समीक्षा करना था। इससे सैद्धांतिक मुद्दों पर सर्वोत्तम प्रथाओं और जारी पहलों को साझा करने में भी मदद मिली।
सम्मेलन दो सत्रों में आयोजित किया गया, जिनमें संयुक्त सिद्धांत निर्माण प्रक्रिया पर विचार-मंथन किया गया। इस दौरान साइबरस्पेस, उभयचर और अंतरिक्ष जैसे विविध विषयों पर जारी सेवा सिद्धांतों की समीक्षा की गई। सम्मेलन का आयोजन सफल रहा।
सम्मेलन में मुख्यालय आईडीएस और तीनों सेनाओं की सिद्धांत विकास एजेंसियों के विषय विशेषज्ञों के साथ-साथ प्रतिष्ठित विचार मंच के सदस्यों ने भी भाग लिया।