मार्च 8, 2026

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किए

प्रत्येक बच्चे की विशेष क्षमताओं को पहचानना और उन क्षमताओं को विकसित करने में बच्चे की मदद करना शिक्षकों के साथ-साथ माता-पिता का भी कर्तव्य है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 5 सितंबर, 2023 शिक्षक दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में हुए एक समारोह में देश भर के शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान; राज्य मंत्री, शिक्षा मंत्रालय अन्नपूर्णा देवी; राज्य मंत्री, शिक्षा मंत्रालय डॉ. सुभाष सरकार; राज्य मंत्री, शिक्षा मंत्रालय डॉ. राजकुमार रंजन सिंह; इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर; सचिव, उच्च शिक्षा के. संजय मूर्ति; सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग संजय कुमार; सचिव, एमएसडीई अतुल कुमार तिवारी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि हर किसी के जीवन में प्राथमिक शिक्षा का सबसे ज्यादा महत्व है। उन्होंने कहा कि कई शिक्षाविद् बच्चों के संतुलित विकास के लिए 3-एच फॉर्मूले की बात करते हैं जिसमें पहला एच हार्ट यानी हृदय, दूसरा एच हेड यानी सिर और तीसरा एच हैंड यानी हाथ है। उन्होंने बताया कि हृदय का संबंध संवेदनशीलता, मानवीय मूल्यों, चरित्र की मजबूती और नैतिकता से है। उन्होंने कहा कि सिर या मस्तिष्क का संबंध मानसिक विकास, तर्क शक्ति और पढ़ने से है और हाथ का संबंध शारीरिक कौशल और शारीरिक श्रम के प्रति सम्मान से है। उन्होंने कहा कि ऐसे समग्र दृष्टिकोण पर बल देने से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव होगा।

राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षण पेशे में महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिला शिक्षकों की संख्या अधिक होनी चाहिए। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए छात्राओं और शिक्षकों को प्रोत्साहित किए जाने के महत्‍व पर भी जोर दिया।

राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को हर बच्चे का मौलिक अधिकार माना जाता है और इन लक्ष्यों को हासिल करने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र-निर्माता के रूप में शिक्षकों के महत्व का उल्लेख राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी स्पष्ट रूप से किया गया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षकों के साथ-साथ माता-पिता का भी यह कर्तव्य है कि वे प्रत्येक बच्चे की विशेष क्षमताओं को पहचानें और संवेदनशीलता के साथ उन क्षमताओं को विकसित करने में बच्चे की मदद करें। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे पर विशेष ध्यान दिया जाए और प्यार से व्यवहार किया जाए। माता-पिता बड़े विश्वास के साथ अपने बच्चों को शिक्षकों को सौंपते हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा में बच्चों के बीच प्यार बांटने का अवसर मिलना प्रत्येक शिक्षक के लिए बहुत सौभाग्य की बात है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हर कोई अपने शिक्षकों को याद करता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षकों से जो प्रशंसा, प्रोत्साहन या सजा मिलती है वह उनकी यादों में रहती है। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों में सुधार लाने के इरादे से उन्हें सजा दी जाती है तो उन्हें इसका एहसास बाद में होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को ज्ञान देने से ज्यादा जरूरी है उन्हें प्यार और स्नेह देना।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य देश में शिक्षकों के अद्वितीय योगदान का उत्सव मनाना और उन शिक्षकों को सम्मानित करना है जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण के माध्यम से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है। प्रत्येक पुरस्कार में प्रमाण पत्र, 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार और एक रजत पदक दिया जाता है। पुरस्कार विजेताओं को माननीय प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करने का भी अवसर मिलता है।

स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय एक कठोर, पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने के लिए हर साल शिक्षक दिवस पर एक राष्ट्रीय स्तर का समारोह आयोजित करता रहा है। इस वर्ष से, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का दायरा बढ़ाकर उच्च शिक्षा विभाग और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के शिक्षकों को इसमें शामिल कर लिया गया है। इस वर्ष 50 स्कूल शिक्षकों, उच्च शिक्षा से जुड़े 13 शिक्षकों और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय से 12 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

नई तरह से शिक्षण, अनुसंधान, सामुदायिक पहुंच और काम की नवीनता को पहचानने के उद्देश्य से अधिकतम भागीदारी (जनभागीदारी) सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन मोड में नामांकन मांगे गए थे। शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के चयन के लिए प्रतिष्ठित व्यक्तियों को शामिल करते हुए तीन अलग-अलग स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी का गठन किया था।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से जुड़े पुरस्कार विजेताओं की सूची नीचे दी गई है:

क्र. सं.नाम और स्कूल का पताराज्य/ यूटी/ संगठन
 1.सत्यपाल सिंहजीएसएसएस बुरोली (06170301402) रेवाड़ी, खोल, रेवाड़ी, हरियाणा – 123411हरियाणा
2.विजय कुमारगव. सीनियर सेकंडरी स्कूल (02020806002) मोहटली, इंदौरा, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश – 176403हिमाचल प्रदेश
3.अमृतपाल सिंहगव. सीनियर सेकंडरी स्कूल छपार, पखोवाल, लुधियाना, पंजाब – 141204पंजाब
 4.आरती कानूनगो (07040122202)एसकेवी लक्ष्मी नगर, पूर्वी दिल्ली, दिल्ली – 110092दिल्ली
 5.दौलत सिंह गुसाईं (05061204902)सरकारी इंटर कॉलेज सेंधीखाल,जयहरीखाल, पौडी गढ़वाल, उत्तराखंड – 246155उत्तराखंड
6.संजय कुमारसरकारी मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर 49डी, क्लस्टर 14, चंडीगढ़ – यू.टी., चंडीगढ़ – 160047चंडीगढ़
 7.आशा रानी सुमनसरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय खरखड़ा, राजगढ़, अलवर, राजस्थान – 301408 राजस्थान
 8.शीला असोपाजीजीएसएसएस, श्याम सदन,जोधपुर, राजस्थान – 342003राजस्थान
9.श्यामसुंदर रामचंद खानचंदानीगवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, सिलवासा, दमन और दीव – 396230दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
10.अविनाश मुरलीधर पारखेदिशा स्कूल फॉर द स्पेशल चिल्ड्रन, पणजी, तिस्वाडी, उत्तरी गोवा,गोवा – 403110गोवा
11.दीपक जेठालाल मोटाश्री हुंडरायबाग प्राइमरी स्कूल, कच्छ,गुजरातगुजरात
12.डॉ. रीताबेन निकेशचंद्र फुलवालाशेठ श्री पी. एच. बचकानीवाला विद्यामंदिरसूरतगुजरात
13.सारिका घारूगव. एच. एस. स्कूल,सांडिया, जिला होशंगाबादमध्य प्रदेश
14.सीमा अग्निहोत्रीसीएम राइज गव. विनोबा एच. एस. स्कूल, रतलाममध्य प्रदेश
15.डॉ. ब्रजेश पांडेस्वामी आत्मानंद गव. इंग्लिश स्कूल, सरगुजाछत्तीसगढ़
16.मोहम्मद इजाज़ुल हकएमएस दीवानखाना, चतरा, झारखंडझारखंड
17.भूपिंदर गोगियासत पॉल मित्तल स्कूल,लुधियाना, पंजाबसी.आई.एस.सी.ई.
18.शशि शेखर कर शर्माकेंदुआपाड़ा नोडल हाई स्कूलभद्रकओडिशा
19.सुभाष चंद्रा राउतबृंदाबन गव. हाई स्कूल,जगतसिंहपुरओडिशा
20.डॉ. चंदन मिश्रारघुनाथपुर, नफ़र अकादमी, हावड़ापश्चिम बंगाल
21.रेयाज़ अहमद शेखसरकारी मिडिल स्कूल, पोश्नारी, चित्तरगुल, अनंतनाग, जम्मू और कश्मीर-192201जम्मू और कश्मीर
22.आसिया फारूकीप्राथमिक विद्यालय, अस्ति नगर, फ़तेहपुर,उत्तर प्रदेश-212601उत्तर प्रदेश।
23.चन्द्र प्रकाश अग्रवालशिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज, यूपी, मोह,जटियान आहार बाईपास रोड, जहांगीराबाद, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश- 203394उत्तर प्रदेश
24.अनिल कुमार सिंहआदर्श गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामगढ़, कैमूर- भभुआ, बिहार-821110बिहार
25.द्विजेन्द्र कुमारएन. एस. मधुबन, बनगांव बाजार, बाजपट्टी,सीतामढी, बिहार-843314बिहार
26.कुमारी गुड्डीहाई स्कूल सिंघिया किशनगंज, बिहारबिहार
27.रविकांत मिश्राजेएनवी, बीकर, दतिया, मध्य प्रदेश-475661नवोदय विद्यालय समिति
28.मनोरंजन पाठकसैनिक स्कूल, तिलैया कांटी, चंदवारा, कोडरमा, झारखंड – 825413सैनिक स्कूलरक्षा मंत्रालय के अंतर्गत
29.डॉ. यशपाल सिंहएकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, फंदा, भोपाल, मध्य प्रदेश-462026एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयजनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत
30.मुजीब रहमान के यूकेन्द्रीय विद्यालय, कांजीकोड, पुदुस्सेरी, मालमपुझा, पलक्कड़, केरल-678623केंद्रीय विद्यालय संगठन
31.चेतना खंबेटेकेन्द्रीय विद्यालय नंबर 2, बीएसएफ, इंदौर,मध्य प्रदेश-452005केंद्रीय विद्यालय संगठन
32.नारायण परमेश्वर भागवत,श्री मरिकम्बा सरकारी पीयूसी हाई स्कूल सेक्शन,सिरसी, उत्तर कन्नड़ सिरसी, कर्नाटक-581402कर्नाटक
33.सपना श्रीशैल अनिगोल290211112803 – के.एल.ई. सोसायटी के एस.सी.पी. जूनियर कॉलेज हाई स्कूल, बागलकोटकर्नाटक
34.नेताई चंद्र डेरामकृष्ण मिशन स्कूल, नरोत्तम नगर, देवमाली, तिरप, अरुणाचल प्रदेश-792129अरुणाचल प्रदेश
35.निंगथौजम बिनॉय सिंह,चिंगमेई उच्च प्राथमिक विद्यालय, केइबुल लामजाओ, मोइरांग, बिष्णुपुर, मणिपुर-795133मणिपुर
36.डॉ. पूर्ण बहादुर छेत्री,गव. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोरेंग, सिक्किम-737121सिक्किम
37.ललथियांघलीमागव. डायक्कॉन हाई स्कूल, कोलासिब, बिल्खावथलिर, कोलासिब, मिजोरम-796081मिजोरम
38माधव सिंहअल्फ़ा इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, लुमसोह्दानेई, उमलिंग, री भोई,मेघालयमेघालय
39कुमुद कलितापाठशाला सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुगुरिया,पथसलाल, रायली, असम-781325असम
40जोस डी सुजीवगव. मॉडल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, पट्टम, तिरुवनंतपुरम, केरल-695004केरल
41मेकला भास्कर रावएमसीपीएस कोंडायापलेम एसडब्ल्यू. एससी. कॉलोनी कोंडयापलेम, 20वीं डिवीजन,एसपीएसआर नेल्लोर, आंध्र प्रदेश – 524004आंध्र प्रदेश
42.मुरहारा राव उमा गांधीजीवीएमसीपी स्कूल शिवाजीपालेम, 21, विशाखापत्तनम,आंध्र प्रदेश – 530017आंध्र प्रदेश
43.सेत्तेम अंजनेयुलुएस. आर. आर. जेड. पी. हाई स्कूल मसापेटा, रायचोटी, अन्नामय्या,आंध्र प्रदेश – 516270आंध्र प्रदेश
44.अर्चना नूगुरीएमपीपीएस रेब्बानपल्ली रेब्बानपल्ली, लक्सेटिपेट, मंचेरियल,तेलंगाना – 504215 तेलंगाना
45.संतोष कुमार भेदोदकरमंडल परिषद उच्च प्राथमिक विद्यालय निपानी, भीमपुर, आदिलाबाद, तेलंगाना – 504312तेलंगाना
46रितिका आनंदसेंट मार्क्स सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, पश्चिम विहार,ए- ब्लॉक मीरा बाग, पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली – 110087सीबीएसई
47सुधांशु शेखर पांडाके. एल. इंटरनेशनल स्कूल, मेरठ,उत्तर प्रदेश – 250005सीबीएसई
48डॉ. टी गॉडविन वेदनायगम राजकुमारगव. बॉयज एचआर सेकेंडरी स्कूल, अलंगनल्लूर,मदुरै, तमिलनाडु – 625501तमिलनाडु
49मलाथी एस. एस. मलाथीगव. हाइयर सेकेंडरी स्कूलवीरकेरलमपुदुर, कीलप्पवूर, तेनकासी,तमिलनाडु – 627861तमिलनाडु
50मृणाल नंदकिशोर गंजलेजेड पी स्कूल पिंपलगांव तरफे, महालुंगे, अंबेगांव, पुणे, महाराष्ट्र – 410503महाराष्ट्र

उच्च शिक्षा विभाग के पुरस्कार विजेताओं की सूची निम्नलिखित है :

1.डॉ. एस. बृंदा, विभागाध्यक्षपीएसजी पॉलिटेक्निक कॉलेज, कोयंबटूर – 641 004तमिलनाडु
2.मेहता ज़ंखाना दिलीपभाई, व्याख्यातासरकारी पॉलिटेक्निक,अहमदाबाद – 380015गुजरात
3.केशव काशीनाथ सांगले, प्रोफेसरवीजेटीआई, मुंबई – 400 019महाराष्ट्र
4.डॉ. एस. आर. महादेव प्रसन्ना, प्रोफेसरआईआईटी, धारवाड़ – 580 011कर्नाटक
5.डॉ. दिनेश बाबू जे, एसोसिएट प्रोफेसरइंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी,बेंगलुरू – 560 100कर्नाटक
6.डॉ. फरहीन बानो, सहायक प्रोफेसरडॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय,लखनऊ-226007उत्तर प्रदेश
7.सुमन चक्रवर्ती, प्रोफेसरआईआईटी, खड़गपुर – 721 302पश्चिम बंगाल
8.संयम सेन गुप्ता, प्रोफेसरआईआईएसईआर, मोहनपुर – 741 246 कोलकातापश्चिम बंगाल
9.डॉ. चंद्रगौड़ा रावसाहेब पाटिल, प्रोफेसरआर. सी. पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, शिरपुर, जिला। धुले – 425 405महाराष्ट्र
10.डॉ. राघवन बी. सुनोज, प्रोफेसरआईआईटी, मुंबई – 400 076महाराष्ट्र
11.इंद्रनाथ सेनगुप्ता, प्रोफेसरआईआईटी, गांधीनगर – 382 055गुजरात
12.डॉ. आशीष बाल्दी, प्रोफेसरमहाराजा रणजीत सिंह पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय,बठिंडा – 151 001पंजाब
13.डॉ. सत्यरंजन आचार्य, प्रोफेसरभारतीय उद्यमिता विकास संस्थान,भट – 382 428, जिला गांधीनगरगुजरात

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय से पुरस्कार विजेताओं की सूची नीचे दी गई है:

1.रमेश रक्षित, प्रशिक्षक, सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दुर्गापुर पी.ओ. दुर्गापुर-12 जिला, पश्चिम बर्धमान पश्चिम बंगाल पिन-713212
2.रमण कुमार, फिटर प्रशिक्षक, राजकीय आईटीआई हिलसा, नालन्दा, बिहार-801302
3.शियाद एस, वरिष्ठ प्रशिक्षक, सरकारी आईटीआई, मालमपुझा, पलक्कड़, 678651
4.स्वाति योगेश देशमुख, क्राफ्ट प्रशिक्षक – कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक (सीओपीए), सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लोअर परेल, मुंबई -11
5.टिमोथी जोन्स धार, एमएमवी प्रशिक्षक, सरकारी आईटीआई, शिलांग
6.अजित ए नायर, वरिष्ठ प्रशिक्षक, सरकारी आईटीआई, कलामासेरी, एच. एम. टी. कॉलोनी पीओ, एर्नाकुलन, 683503
7.एस. चित्रकुमार, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी, सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला), नाथम रोड, कुल्लनमपट्टी, डिंडीगुल-624003
8.रबीनारायण साहू, प्रशिक्षण अधिकारी, दिव्यांगजनों के लिए विशेष आईटीआई, खुदपुर (नागेश्वर मंदिर के पास), पोस्ट-जटनी, जिला-खोरधा, पिन कोड-752050
9.सुनीता सिंह, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (ए.टी.ओ.), सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भुवनेश्वर सरकार, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राज्यपाल भवन के पास, पोस्ट:- नयापल्ली, यूनिट-8, भुवनेश्वर-751012
10.पूजा आर सिंह, प्रशिक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, बेंगलुरू, ईएसआईसी अस्पताल-पीन्या के बगल में, आउटर रिंग रोड, यशवंतपुर, बेंगलुरू
11.डिवी एल, प्रशिक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय महिला कौशल प्रशिक्षण संस्थान, होसुर रोड, बेंगलुरु, कर्नाटक
12.डॉ. दिब्येंदु चौधरी, संकाय सदस्य, स्कूल ऑफ एंटरप्राइज मैनेजमेंट (एसईएम), राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम संस्थान, यूसुफगुडा, हैदराबाद 

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading