नवम्बर 9, 2026

मेजर जनरल इग्नाटियस डेलोस फ्लोरा ने सैन्य नर्सिंग सेवा की अतिरिक्त महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण किया

मेजर जनरल इग्नाटियस डेलोस फ्लोरा ने पहली सितंबर 2023 को सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) की अतिरिक्त महानिदेशक का कार्यभार संभाला। फ्लोरा स्कूल ऑफ नर्सिंग, आर्मी हॉस्पिटल दिल्ली कैंट की पूर्व छात्र रही हैं जिसका नाम अब कॉलेज ऑफ नर्सिंग, आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) है।

उन्हें वर्ष 1985 में एमएनएस में कमीशन प्राप्त हुआ और 1986 में उन्होंने कमांड अस्पताल वायु सेना, बैंगलोर में मिडवाइफरी का प्रशिक्षण पूरा किया। उच्च अध्ययन जारी रखते हुए, उन्होंने 1995 में कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एएफएमसी, पुणे से पीसीबीएससी नर्सिंग पूरा किया।

अपने 38 वर्षों के शानदार करियर में, जनरल ऑफिसर ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा अस्पतालों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम किया, जिनमें जेडीएमएनएस (प्रशिक्षण एवं एचएस), पूर्वी कमान, डीपीएम आईएनएचएस अश्विनी, प्रिंसिपल मैट्रन एआईसीटीएस पुणे, उत्तरी कमान मुख्यालय में ब्रिगेडियर एमएनएस शामिल हैं।

IMG_256

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.