मई 1, 2026

भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका में पांचवीं वार्षिक रक्षा वार्ता आयोजित

भारत और बांग्लादेश ने ढाका में 28 अगस्त, 2023 को पांचवीं वार्षिक रक्षा वार्ता आयोजित की। रक्षा सचिव गिरिधर अरमने 27-28 अगस्त, 2023 को बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने अपने बांग्लादेशी समकक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वकार-उज्जमां, प्रधान स्टाफ अधिकारी, सशस्त्र बल प्रभाग के साथ बैठक की सह-अध्यक्षता की।

भारत और बांग्लादेश के बीच वार्षिक रक्षा वार्ता दोनों देशों के बीच सर्वोच्च संस्थागत वार्ता तंत्र है। इस वार्ता में दोनों देशों ने सशस्त्र बलों के बीच संबंधों की भावी रूपरेखा तैयार करने में इसके महत्व को उजागर किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic1(3)YHPL.jpg

बैठक के दौरान, दोनों देशों के बीच चल रही रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा की गई और दोनों पक्षों ने बढ़ते रक्षा सहयोग संबंधों पर संतोष व्यक्त किया। वार्ता में मौजूदा द्विपक्षीय युद्ध अभ्यासों को शामिल किया गया और दोनों पक्ष इन अभ्यासों की सघनता बढ़ाने पर सहमत हुए।

गिरिधर अरमनेऔर लेफ्टिनेंट जनरल वकार-उज्जमां ने कहा कि वार्ता सार्थक हुई। दोनों पक्षों ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देश पांचवीं वार्षिक रक्षा वार्ता में बनी आम सहमति के आधार पर निरंतर बातचीत के लिए तत्पर रहेंगे।

दोनों देशों की सशस्त्र सेनाएं विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की संभावनाओं पर काम कर रही है तथा दोनों देशों के बीच बढ़ता तालमेल भावी रिश्तों के लिए सकारात्मक संकेत है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading