अप्रैल 26, 2026

राज्य कंप्यूटर शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से आज राज्य कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में भेंट की और उच्च न्यायालय में उनके मामले में तेजी लाने के दृष्टिगत दृढ़ प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के गंभीर प्रयासों के कारण मामले का फैसला कंप्यूटर शिक्षकों के पक्ष में हुआ है और इससे 1324 शिक्षकों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर शिक्षक 2001 से प्रदेश के विभिन्न राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत हैं।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने एनपीएस कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी है और यह निर्णय राजनीति से प्रेरित न होकर कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की भावना से लिया गया है। उन्होंने कहा कि सीमित वित्तीय संसाधनों और मूसलाधार बारिश से हुई तबाही के बावजूद, राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग की भलाई सुनिश्चित करने के लिए निर्णय लेना जारी रखेगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading