मार्च 14, 2026

प्रधानमंत्री ने जनधन खातों में महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की

जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ के पार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनधन खातों में अर्जित महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ को पार कर गई।

मोदी ने कहा कि यह देखकर प्रसन्‍नता का अनुभव हो रहा है कि इनमें से आधे से अधिक खाते हमारी नारी शक्ति के हैं।

पीआईबी इंडिया के एक ट्वीट के उत्‍तर में प्रधानमंत्री ने कहा-

“यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

यह देखकर प्रसन्‍नता हो रही है कि इनमें से आधे से अधिक खाते हमारी नारी शक्ति के हैं। ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए 67 प्रतिशत खातों के साथ, हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि वित्तीय समावेशन का लाभ हमारे देश के हर कोने तक पहुंचे।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading