मार्च 11, 2026

जर्मनी के स्टटगार्ट में भारतीय परिवार स्टटगार्ट ने 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

भारतीय परिवार स्टटगार्ट ने जर्मनी में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के अन्तर्गत 77वां स्वतंत्रता दिवस जर्मनी के स्टटगार्ट में बड़ी धूम-धाम से मनाया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, भारतीय परिवार स्टटगार्ट ने जर्मनी में भारत के विभिन्न राज्यो से 24 संगठनों के सहयोग से एक रंगा-रंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर इंडियन कन्सोलेट जनरल, म्युनिक मोहित यादव ने ध्वजारोहण किया और सभी को पञ्च प्राण प्रतिज्ञा दिलाई। ध्वजारोहण के उपरान्त सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण थे, जिसमे सभी प्रतिभागी एवं श्रोता देश भक्ति की धुनों पर तिरंगा हाथ में लिए नाचते गाते, आज़ादी के वीर-वीरांगनाओं को नमन करते हुए, एक मनोरम दृश्य प्रस्तुत कर रहे थे। इस अवसर पर हज़र्रों की संख्या में भारतीय सम्मिलित हुए। यह कार्यक्रम अभी तक के यूरोप में हुए सभी स्वतंत्रता समारोहों में अद्वितीय था क्यूंकि इतनी बड़ी संख्या में सांस्कृतिक दल एवं प्रतिभागी पहले कभी एक साथ ऐसे समारोह में सम्मिलित नहीं हुए। भारतीय परिवार स्टटगार्ट ने आज़ादी के अमृत महोत्सव पर सभी देश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाए प्रदान की।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading