उपायुक्त शिमला ने 16 एवं 17 अगस्त को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद किया
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी द्वारा जारी आदेशानुसार शिमला के सभी सरकारी व निजी शैक्षणिक संस्थान, विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल आँगनवाड़ी एवम व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान 16 व 17 अगस्त को बंद रहेंगे।
