अप्रैल 22, 2026

उच्च न्यायालय में मनाया गया स्तवंत्रता दिवस

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय व सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम.एस. रामचंद्र राव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा, न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ, न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य, न्यायमूर्ति सुशील कुकरेजा, न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह, न्यायमूर्ति रंजन शर्मा, न्यायमूर्ति बी.सी. नेगी और न्यायमूर्ति राकेश कैंथला उपस्थित थे।

अध्यक्ष, हि.प्र. राज्य मानवाधिकार आयोग के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी.एस. राणा, लोकायुक्त हिमाचल प्रदेश न्यायमूर्ति सी.बी. बरोवालिया, पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी.के. शर्मा, महाधिवक्ता अनूप रतन, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुश दास सूद, भारत के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल बलराम शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता और उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के सदस्य, रजिस्ट्रार, न्यायिक अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भीइस अवसर पर उपस्थित थे।
उच्च न्यायालय रजिस्ट्री, जिला न्यायालय शिमला, महाधिवक्ता कार्यालय, भारत के सहायक सॉलिसिटर जनरल, हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी व हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading