मार्च 15, 2026

कमांडर (ईस्टर्न सीबोर्ड) एस परमेश को तटरक्षक बल का अपर महानिदेशक नियुक्त किया गया

कमांडर (ईस्टर्न सीबोर्ड) एस परमेश को भारतीय तटरक्षक मुख्यालय, नई दिल्ली में तटरक्षक बल के अपर महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है । तटरक्षक बल के अतिरिक्त महानिदेशक का कार्यभार संभालने से पहले फ्लैग ऑफिसर तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व), तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम) और तटरक्षक कमांडर (ईस्टर्न सीबोर्ड) के शीर्ष पर तैनात रहे । फ्लैग ऑफिसर नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के पूर्व छात्र हैं ।

फ्लैग ऑफिसर नेविगेशन और डायरेक्शन में विशेषज्ञ हैं और उनके समुद्री कमांड में आईसीजी के सभी प्रमुख जहाज शामिल हैं जिनमें एडवांस्ड ऑफशोर पेट्रोल वेसल समर और ऑफशोर पेट्रोल वेसल विश्वस्त शामिल हैं । उनके प्रमुख स्टाफ असाइनमेंट में उप महानिदेशक (ऑपरेशन्स एवं कोस्टल सिक्योरिटी), तटरक्षक मुख्यालय, नई दिल्ली में प्रधान निदेशक (ऑपरेशन्स), और तटरक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय (पूर्व), चेन्नई में चीफ स्टाफ ऑफिसर (ऑपरेशन्स) शामिल हैं ।

वह विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति तटरक्षक पदक और तटरक्षक पदक के प्राप्तकर्ता हैं और उन्हें 2012 में महानिदेशक तटरक्षक प्रशस्ति और 2009 में एफओसी-इन-सी (ईस्ट) प्रशस्ति से भी सम्मानित किया गया है ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading