अप्रैल 23, 2026

जन औषधि परियोजना के अंतर्गत नए उत्पाद और न्यूट्रास्यूटिकल्स को भी शामिल किया गया

इसके उत्पाद समूह में दवाओं की संख्या बढ़कर 1800 और शल्य चिकित्सा उपकरणों की संख्या 285 हो गई है

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) की कार्यान्वयन एजेंसी, फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) ने अपने समूह में नए उत्पाद जोड़े हैं, जैसे मधुमेह के लिए डापाग्लिफ्लोज़िन 10 मिलीग्राम और मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड (एक्सटेंडेड रिलीज) 1000 मिलीग्राम टैबलेट, जन औषधि प्रोटीन (उच्च प्रोटीन) पाउडर, महिलाओं के लिए जन औषधि प्रोटीन (व्हे प्रोटीन पाउडर), आदि।

फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई), जो (पीएमबीजेपी) को लागू करता है, नियमित रूप से बाजार के विभिन्न रुझानों का विश्लेषण करता है और विश्लेषण के आधार पर, इन केंद्रों के माध्यम से सस्ते मूल्यों पर बेचने के लिए दवाओं और अन्य उत्पादों को शामिल करता है। इसी क्रम में, प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना ने अब मधुमेह के लिए दवाओं के कुछ नए वेरिएंट और विभिन्न प्रकार के न्यूट्रास्यूटिकल्स को किफायती कीमतों पर बेचने के लिए शामिल किया है।

सरकार ने 31 दिसंबर 2023 तक देश में केंद्र सरकार ने 31 दिसंबर 2023 तक देश में 10,000 जन औषधि केंद्र खोलने का फैसला किया है। 30 जून 2023 तक देश भर में कुल 9,512 जन औषधि केंद्र खोले गए। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के उत्पाद समूह में 1800 दवाएं, 285 शल्य चिकित्सा उपकरण और उपभोग्य वस्तुएं हैं। ये उत्पाद बाजार की तुलना में 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध हैं।

मधुमेह और महिलाओं के स्वास्थ्य की बढ़ती समस्या को ध्यान में रखते हुए, जन औषधि ने नीचे दिए गए उत्पादों को शुरू करके अपनी पहले से मौजूद सूची में इसे शामिल करने का फैसला किया है और ये उत्पाद देश भर के चुनिंदा जन औषधि केंद्रों में आम लोगों के लिए पहले से ही उपलब्ध हैं।

क्र.सं.औषधि कोडदवा का नामपैक का आकारजन औषधि एमआरपी रुपए में
12099मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड (एक्सटेंडेड रिलीज) 1000 मिलीग्राम और डापाग्लिफ्लोज़िन 10 मिलीग्राम टैबलेट10 गोलियां55.00
22100मेटफोर्मिन हाइड्रोक्लोराइड (एक्सटेंडेड रिलीज़) 500 मिलीग्राम और डापाग्लिफ्लोज़िन 10 मिलीग्राम टैबलेट10 गोलियां51.00
32240मधुमेह देखभाल प्रोटीन पाउडर400 ग्राम जार400.00
42241गुर्दे की देखभाल प्रोटीन पाउडर (कम प्रोटीन)400 ग्राम जार400.00
52242डायलिसिस रोगियों के लिए गुर्दे की देखभाल प्रोटीन पाउडर (उच्च प्रोटीन))400 ग्राम जार500.00
62246जनऔषधि महिला प्रोटीन (चॉकलेट) 250 ग्राम250 ग्राम जार230.00
72247जनऔषधि महिला प्रोटीन (वेनिला) 250 ग्राम250 ग्राम जार230.00
82248कोको के साथ जनऔषधि पोषण 30 ग्राम30 ग्राम थैली10.00

पिछले 9 वर्षों में केंद्रों की संख्या 100 गुना और बिक्री 170 गुना से अधिक बढ़ गई है। 31 दिसंबर 2023 तक 10000 केंद्र स्थापित करने की उपलब्धि को हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) ने देश के 651 विभिन्न जिलों से जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित किया है।

कृपया उत्पाद विवरण विवरणिका देखें

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading