मार्च 14, 2026

भारत ने जी-20 ईडब्‍ल्‍यूजी की चौथी बैठक के दौरान असंगठित श्रमिकों के दुनिया के सबसे बड़े डेटाबेस ई-श्रम और राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर प्रस्तुति दी

भारत की जी-20 की अध्यक्षता के अंतर्गत रोजगार कार्य समूह की चौथी बैठक इंदौर में आरंभ

भारत की जी-20 की अध्यक्षता के अंतर्गत रोजगार कार्य समूह (ईडब्यूजी) की चौथी बैठक मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में शुरू हुई। बैठक के उद्घाटन सत्र में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव और जी-20 ईडब्ल्यूजी की अध्यक्ष आरती आहूजा ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया और पिछली तीन ईडब्ल्यूजी बैठकों के दौरान हुई चर्चाओं और उपलब्धियों का संक्षेप में वर्णन किया। उन्होंने आगामी सत्रों के दौरान मंत्रिस्तरीय घोषणा और परिणाम दस्तावेजों के मसौदे का कार्य पूर्ण होने में सफलता मिलने की कामना की।

उद्घाटन सत्र में सह-अध्यक्ष देशों अर्थात इंडोनेशिया और ब्राज़ील के प्रतिनिधियों ने भी वक्तव्य दिए और सार्थक चर्चाओं के माध्यम से कार्य संपन्‍न होने की आशा व्यक्त की।

भारत ने असंगठित श्रमिकों के दुनिया के सबसे बड़े डेटाबेस ई-श्रम और नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल पर एक प्रस्तुति दी। ई-श्रम और एनसीएस पोर्टल पर प्रस्तुति को इन मोर्चों पर भारत की उपलब्धि के संबंध में रुचि और जिज्ञासा व्यक्त करने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ भी साझा किया जाएगा ।

बैठक के अगले सत्रों में, इन दस्तावेजों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से मंत्रिस्तरीय घोषणा और परिणाम दस्तावेजों के मसौदे पर चर्चा की गई।

इससे पहले, सुबह के समय प्रतिनिधियों के लिए योग सत्र का आयोजन किया गया। इसके अलावा, बैठक के दौरान एक संक्षिप्त योगाभ्यास का भी आयोजन किया गया। प्रतिनिधियों को ऐतिहासिक मांडू किला शहर के भ्रमण पर भी ले जाया जा रहा है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading