अप्रैल 22, 2026

10,800 भारतीयों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों से विशेष उड़ानों के जरिए वापस भारत लाया गया

अगले 24 घंटों में और अधिक नागरिकों को लाने के लिए 11 नागरिक और 4 आईएएफ की उड़ानें तैयार हैं

भारतीय नागरिकों के बचाव को लेकर चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 17 विशेष उड़ानें देश वापस आई हैं। इनमें 14 नागरिक उड़ानें और तीन सी-17 आईएएफ उड़ानें शामिल हैं। नागरिक उड़ानों के जरिए 3,142 और सी-17 उड़ानों के माध्यम से 630 यात्रियों को भारत लाया गया। अब तक 43 विशेष नागरिक उड़ानों की सहायता से 9,364 से अधिक भारतीयों को वहां से निकाला जा चुका है। सी-17 की सात उड़ानों से अब तक 1,428 यात्री भारत आए हैं और 9.7 टन राहत सामग्री को पहुंचाया गया है। नागरिक उड़ानों में बुखारेस्ट से 4, कोसिसे से 2, बुडापेस्ट से 4, सैजो से 3 और सुसेवा से 2 शामिल हैं। वहीं, आईएएफ ने बुडापेस्ट से 1 और बुखारेस्ट से 2 उड़ानें भरीं हैं।

शनिवार को 11 विशेष नागरिक उड़ानों से 2200 से अधिक भारतीयों को वापस देश लाने की उम्मीद है। इनमें से 10 उड़ानें नई दिल्ली और एक मुंबई में उतरेगी। इनमें 5 उड़ानें बुडापेस्ट, 2 सैजो और 4 सुसेवा से उड़ानें भरेंगीं। वहीं, रोमानिया, पोलैंड और स्लोवाकिया के लिए चार सी-17 विमानों को उतारा गया है, जिनके देर रात और कल सुबह तड़के पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading