प्रधानमंत्री ने लक्ष्य सेन को कनाडा ओपन 2023 में उनकी जीत पर बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को कनाडा ओपन 2023 में उनकी जीत पर बधाई दी है।
अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा:
“प्रतिभाशाली @lakshya_sen को कनाडा ओपन 2023 में उनकी उत्कृष्ट जीत पर बधाई!
उनकी यह जीत उनकी दृढ़ता और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। यह हमारे देश को भी अत्यधिक गर्व से भर देता है। उनके आगामी प्रयासों के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।”
