सितम्बर 25, 2026

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अधिकृत शाखाओं में इलेक्टोरल बांड की बिक्री

भारत सरकार ने दिनांक 02 जनवरी, 2018 की राजपत्र अधिसूचना सं. 20 (दिनांक 07 नवम्बर, 2022 की राजपत्र अधिसूचना के जरिए यथा संशोधित) के जरिए इलेक्टोरल बांड स्कीम 2018 अधिसूचित की है। इस स्कीम के प्रावधानों के अनुसार, इलेक्टोरल बांड ऐसे किसी व्यक्ति (राजपत्र अधिसूचना की मद सं. 2 (घ) में यथा परिभाषित) द्वारा जो भारत का एक नागरिक अथवा भारत में निगमित या स्थापित है, खरीदा जा सकता है। कोई व्यक्ति एक व्यष्टि होते हुए या तो एकल अथवा अन्य व्यक्तियों के साथ संयुक्त रूप से इलेक्टोरल बांड खरीद सकता है। इसके लिए केवल वही राजनीतिक पार्टियां बांड प्राप्त करने की पात्र होंगी जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 (1951 का 43) की धारा 29क के तहत पंजीकृत हों और जिन्हें लोक सभा अथवा राज्य की विधान सभा में पिछले आम चुनाव में डाले गए कुल वोटों का कम से कम एक प्रतिशत वोट प्राप्त हुआ हो। इस बांड का नकदीकरण केवल पात्र राजनीतिक पार्टी द्वारा प्राधिकृत बैंक के निर्दिष्ट बैंक खाते के माध्यम से किया जाएगा।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को, बिक्री के XXVII चरण में, दिनांक 03.07.2023 से 12.07.2023 तक अपनी 29 अधिकृत शाखाओं (संलग्न सूची के अनुसार) के माध्यम से इलेक्टोरल बांड जारी करने और भुनाने के लिए अधिकृत किया गया है।

इलेक्टोरल बांड जारी करने की तिथि से पन्द्रह कैलेण्डर दिवस के लिए वैध होंगे और किसी आदाता राजनीतिक दल के लिए कोई भुगतान नहीं किया जाएगा यदि इलेक्टोरल बांड वैध अवधि की समाप्ति के पश्चात् जमा किया जाता है। किसी पात्र राजनीतिक दल द्वारा अपने खाते में जमा किया गया इलेक्टोरल बांड को उसी दिन क्रेडिट किया जाएगा।

इलेक्टोरल बांड स्कीम, 2018

भारतीय स्टेट बैंक की प्राधिकृत शाखाएं

क्र.सं.राज्य/यूटीशाखा का नाम और पताब्रांच कोड  सं.
1.दिल्लीनई दिल्ली मुख्य शाखा ,11, संसद मार्ग, नई दिल्ली – 11000100691
2.हरियाणा , पंजाब और चंडीगढ़चंडीगढ़ मुख्य शाखा,एससीओ 43-48, बैंकिंग स्क्वायर,सेक्टर -17 बी, 
चंडीगढ़,जिला : चंडीगढ़ चंडीगढ़,पिन: 160017
00628
3.हिमाचलप्रदेशशिमला मुख्य शाखाकाली बाड़ी मंदिर के पास, मॉल, शिमलाहिमाचल प्रदेश, जिला: शिमलाराज्य: हिमाचल प्रदेश, पिन: 17100300718
4.जम्मू औरकश्मीर   बादामी बाग (श्रीनगर) शाखाबादामी बाग, छावनी, श्रीनगर, कश्मीरजिला: 
श्रीनगर, जम्मू और कश्मीरजिला : बडगाम , जम्मू-कश्मीर, पिन: 190001
02295
5.उत्तराखंडदेहरादून मुख्य शाखा4, कॉन्वेंट रोड, देहरादूनउत्तराखंड, जिला: देहरादून , उत्तराखंड पिन: 24800100630
6.गुजरात, दादरा और नगर हवेलीतथा दमन और दीवगांधीनगर शाखा, प्रथम तल,क्षेत्रीय कार्यालय , सेक्टर 10 बी गांधीनगरजिला :
 गांधीनगर , गुजरातपिन : 382010 .
01355
7.मध्यप्रदेशभोपाल मुख्य शाखा,टीटी नगर, भोपाल -462003, 
भोपाल,मध्य प्रदेश, जिला: भोपाल,राज्य: मध्य प्रदेश. पिन: 462003
01308
8.छत्तीसगढ़रायपुर मुख्य शाखापोस्ट बॉक्स नं.29 / 61,जय स्तम्भ चौक , रायपुर,जिला: रायपुर , राज्य: छत्तीसगढ़पिन: 49200100461
9.राजस्थानजयपुर मुख्य शाखा, पोस्ट बॉक्स नं.72,संगानेरी गेट, जयपुर, राजस्थानजिला: 
जयपुर , राजस्थान.  पिन: 302003
00656
10 महाराष्ट्रमुंबई मुख्य शाखा, मुंबई समाचार मार्गहॉर्निमैन
 सर्कल, फोर्ट, मुंबई,महाराष्ट्र पिन: 400001
00300
11.गोवा, लक्षद्वीपपणजी शाखासामने : होटल मंडोवी , दयानंद ,
दयानंद बनडोडकर मार्ग ,पणजी , गोवा.,जिला: उत्तर गोवा, राज्य: गोवा,पिन: 403001
00509
12.उत्तर प्रदेशलखनऊ मुख्य शाखा,तारावाली कोठी , मोती महल मार्ग ,हजरतगंज , लखनऊ , 
उत्तर प्रदेशजिला: लखनऊ , उत्तर प्रदेश, पिन: 226001
00125
13.ओडिशाभुवनेश्वर मुख्य शाखापोस्ट बॉक्स नं..14, भुवनेश्वरभुवनेश्वर, ओडिशा. जिला: 
खुर्दाराज्य: ओडिशा , पिन: 751001
00041
14.पश्चिम बंगाल और अंडमान एवंनिकोबारकोलकाता मुख्य शाखा,समृद्धि भवन1, स्ट्रैंड रोड, कोलकाता, पश्चिम बंगाल,जिला: कोलकाता . राज्य: पश्चिम बंगाल.पिन: 70000100001
15.बिहारपटना मुख्य शाखापश्चिम गांधी मैदान , पटना, बिहार.पिन: 80000100152
16.झारखंडरांची शाखाकोर्ट कंपाउंड, रांचीझारखंड, जिला: रांची,राज्य: झारखंड, पिन: 83400100167
17.सिक्किमगंगटोक शाखाएमजी मार्ग , गंगटोक सिक्किमजिला: पूर्वी सिक्किम ,राज्य: सिक्किम पिन: 73710100232
18.अरुणाचल प्रदेशईटानगर शाखाटी टी मार्ग, वीआईपी रोड बैंक तिनाली, ईटानगर,अरुणाचल प्रदेश, जिला: पापम्पारेराज्य: अरुणाचल प्रदेश पिन: 79111106091
19.नागालैंडकोहिमा शाखाडिप्टी कमिश्नर के कार्यालय के पासकोहिमा, नागालैंड , पिन: 79700100214
20.असमगुवाहाटी शाखा,पान बाजार,एमजी रोड, कामरूप , गुवाहाटी. पिन: 78100100078 
21.मणिपुरइंफाल शाखाएमजी एवेन्यूइंफाल पश्चिम , मणिपुर, पिन: 79500100092
22.मेघालयशिलांग शाखाएमजी रोड, सामान्य डाकघर के पासशिलांग , जिला: खासी हिल्स (पूर्व), मेघालयपिन: 79300100181
23.मिजोरमआइजोल शाखासोलोमन्स गुफा, जिला: आईजोलमिजोरम, पिन: 79600101539
24.त्रिपुराअगरतला शाखाहरि गंगा बसक रोड,अगरतला, जिला: त्रिपुरा (पश्चिम) , त्रिपुरापिन: 79900100002
25.आंध्रप्रदेशविशाखापत्तनम शाखारेडनाम गार्डन, जेल रोड, जंक्शन,सामने. पेजेज/ वोडाफोन कार्यालय,विशाखापत्तनम, जिला: विशाखापत्तनमविशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश,पिन: 53000200952
26.तेलंगानाहैदराबाद मुख्य शाखाबैंक स्ट्रीट, कोटी , हैदराबाद.जिला: हैदराबाद, तेलंगाना. पिन: 50009500847
27.तमिलनाडु और पुदुचेरीचेन्नई मुख्य शाखा336/166, थम्बुचेट्टी स्ट्रीट, पैरीज,चेन्नई., राज्य: तमिलनाडु पिन: 60000100800
28.कर्नाटकबेंगलुरु मुख्य शाखा,पोस्ट बैग नं .5310,सेंट मार्क्स रोड, बैंगलोर,जिला: बैंगलोर शहरी,राज्य: कर्नाटक, पिन: 56000100813
29.केरलतिरुवनंतपुरम शाखापोस्ट बॉक्स नं.14, एमजी रोड ,तिरुवनंतपुरम,जिला: त्रिवेंद्रम, राज्य: केरल, पिन: 69500100941

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading