मई 1, 2026

हिंडन वायु सेना छावनी में 21 जून 2023 को नौवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

हिंडन वायु सेना छावनी में 21 जून 2023 को नौवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) मनाया गया। योग की थीम के अनुरूप वायु योद्धाओं और उनके परिवार के सदस्यों के घरों के ‘आंगन’ में योगाभ्यास किया गया। इसमें छावनी कर्मियों की व्यापक भागीदारी रही। योग प्रशिक्षित वायु योद्धाओं ने भी सामान्य योग प्रोटोकॉल क्रम का पालन करते हुए संयुक्त योग कार्यक्रम आयोजित किया।

योग प्रशिक्षक सार्जेंट संदीप ने योगाभ्यास के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों से लोगों का परिचय कराया। इस कार्यक्रम में विभिन्न ‘योग क्रिया’, ‘संकल्प’, ध्यान और अभ्यास कराए गए।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading