मार्च 9, 2026

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बोर्ड ऑफ गवर्नर गठित

प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बोर्ड ऑफ गवर्नर गठित करने के संबंध में अधिसूचना जारी की है। यह जानकारी आज यहां सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलपति बोर्ड ऑफ गवर्नर के अध्यक्ष होंगे। इसके अतिरिक्त बोर्ड में छह पदेन सदस्य एवं सात नामित सदस्य नियुक्त किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुल सचिव इसके सदस्य सचिव होंगे।
बोर्ड की बैठक वर्ष में कम से कम चार बार आयोजित होगी, जिसमें अधिसूचित सदस्यों का एक तिहाई कोरम पूरा होना आवश्यक है। बोर्ड के नामित सदस्यों की कार्य अवधि तीन वर्ष निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading