मार्च 15, 2026

वेयरहाउस को 30 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश

हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नीलम दुल्टा ने आज सोलन के कथेड़ में निर्वाचन विभाग के लिए निर्मित किए जा रहे वेयरहाउस के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग व ज़िला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों को वेयरहाउस के निर्माण कार्य को इस वर्ष 30 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा के साथ उन्होंने तदोपरांत तहसील कार्यालय सोलन में स्थित ई.वी.एम वेयरहाउस का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनयाल, नायब तहसीलदार निर्वाचन दीवान सिंह, नायब तहसीलदार जगदीश शर्मा, अधीक्षक राजेश शर्मा सहित लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता शुभम अग्रवाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading